पुलिस द्वारा चोरी की घटना के पांच दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं करने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
जौनपुर।सुजानगंज थाना क्षेत्र के पूरे कोदई (फरीदाबाद) गांव निवासी सूर्य कांत त्रिपाठी ने पोर्टल (आईजीआरएस) पर दर्ज कराई गई शिकायत संख्या 40019424057345 पर कहा है कि सुजानगंज बदलापुर मार्ग पर सुजानगंज चौराहे के निकट सूर्या ब्रेकरी के नाम से वह दुकान खोला है। अन्य दिनों की तरह बीते 16 सितम्बर 2024 की शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। रात्रि में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा गया 16 हजार रुपए नकदी समेत लगभग दो लाख रुपए के सामान उठा ले गए। सुबह जब दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो उसके दुकान का ताला टूट कर लटक रहा था। जैसे ही वह दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान के अंदर का नजारा देखकर आवाक रह गया दुकान में रखा 16 हजार नकदी समेत लाखो के सामान चोर उठा ले गए थे। आरोप है कि तुरंत घटना की लिखित तहरीर थाना में दिया।लेकिन पांच दिन तक थाने का चक्कर काटने के बाद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। तब उसने थक हारकर पुलिस अधीक्षक से आईजीआरएस के माध्यम से दिए गए प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करने की मांग की है।