जौनपुर। सोमवार रात्रि सोए हुए युवक को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया है की लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नवादा कॉलोनी निवासी अनिल गुप्ता उम्र लगभग 29 वर्ष पुत्र किसुन गुप्ता सोमवार रात्रि कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसे किसी जहरीले जंतु में काट लिया हालांकि जब उसकी हालत बिगड़ने लगी और परिजन को जानकारी हुई तो उसे सीधे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां हां पर चिकित्सक उसे देखकर मृत घोषित कर दिया।