जौनपुर। शुक्रवार की रात मछली शहर से जौनपुर जा रहा आटो रिक्शा रोडवेज बस से साइड लगने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि आटो में बैठे चार लोगों पूरी तरह सुरक्षित है।
मछली शहर से आटो रिक्शा चालक चार लोगो को बैठाकर जौनपुर शहर जा रहा था। इसी दौरान मछलीशहर जौनपुर राज्य मार्ग पर माता माई मंदिर के पास एक रोडवेज बस के पिछले हिस्से से साइड लग गई जिससे आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।उसमे बैठे सभी लोग गिर पड़े ।गनीमत रहा कि किसी को चोट नही आई। चालक सहित सभी लोग रात में ही अपने अपने गंतव्य स्थल की ओर रवाना हो गए जबकि आटो रिक्शा मौके पर ही पलटा पड़ा रहा।