दीये से घर मे लगी आग के कारण कमरे भर गया था धुआं
जौनपुर।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भगवती कालोनी स्थित मकान में कार्बन मोनो ऑक्साइड भर गई है और मकान में एक बच्ची फसी है जिसकी सूचना लोगो ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना प्राप्त होते ही टीडी कालेज में मौजूद एफएसओ नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी तत्काल घटनास्थल के लिए चल दिए तथा मौके पर पहुंचकर देखा कि सभाशंकर यादव म०नं०-218 के बेडरूम में अटैच टाइलेट बाथरूम में दीप जलाने से आग टाइलेट बाथरूम में लगी थी जिस के कारण बेडरूम में कार्बन मोनो ऑक्साइड भर गई है जिससे कमरे में सो रही लगभग 05 माह की बच्ची फसी थी जिसको पड़ोसी के घर में सिफ्ट कराकर कमरे के सभी वेन्टीलेशन व खिड़की दरवाजे को खोलवाकर धुआं को निकलवाया।फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मेहनत से आग पर किसी तरह पूर्ण रुप से पाया गया काबू