खेतासराय पुलिस लगभग आधा दर्जन हुई चोरी का खुलासा करना तो छोड़िए, कई की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है
जौनपुर।खेतासराय थाना क्षेत्र में इन दिनों जहां अनेक चोरी की घटना की बाढ़ सी आ गई है। वहीं घटनाओं का पर्दाफ़ाश न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।क्योंकि अगर पीड़ित स्वयं ही चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दे। तब भी चोरों का कुछ भी पुलिस नहीं कर पाती है और पकड़े गए चोरों को एक फोन आने पर ब इज्ज़त थाने से छोड़ दिया जाता है।आखिर पुलिस इतनी लाचार और बेबस हो जाती है।
ग़ौरतलब है कि पोरई कलाँ गाँव में १२ से १४ अक्टूबर के बीच 3 बंद पड़े घरो से चोरों ने लाखों का ज़ेवर और नक़दी समेत अन्य सामान उड़ा दिया। जिसमें आनंद कुमार सिंह के घर से लगभग 50 हज़ार के गृहस्थी के सामान और सुबास विश्वकर्मा के घर से लगभग पौने 4 लाख का ज़ेवर और नक़दी की चोरी हुई थी। वहीं पड़ोस में रामप्यारे चौरसिया के घर से हज़ारों रुपये का घरेलू सामान चोर उठा ले गए। इसके अतिरिक्त सोंगर ग्राम में सलमान के यहां मानी कलां ग्राम में राजेंद्र मोदनवाल की मिठाई की दुकान में, बच्चन मणि तिवारी के मकान में चोरी करते आरोपित पकड़े गये और पुलिस के हवाले कर दिये गये जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इन घटनाओं के आलावा जैगहां बाज़ार निवासी हरिराम यादव के घर भी पिछले वर्ष इसी माह में एक बड़ी चोरी हुई थी, जिसमें उनकी लाइसेंसी बंदूक़ आदि सामान उठा ले गए थे। इन घटनाओं का पर्दाफ़ाश तो दूर अनेक चोरी का मुकदमा भी पंजीकृत नहीं हुआ है। हालांकि घटनाओं का पर्दाफ़ाश न होने से चोरों के तो हौसले काफी हद तक बुलंद हैं और वहीं लगातार हो रही चोरी की घटना से ग्रामीणों आक्रोश के साथ भय भी व्याप्त हैं।