सड़क हादसे में पत्नी की मौत पति गंभीर रूप से जख्मी

Belal Jani
By -

जौनपुर। सड़क हादसे में पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई और पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 
जानकारी के अनुसार बक्सा थाना क्षेत्र के वीरभानपुर निवासी श्री प्रकाश सिंह पुत्र स्वर्गीय रामलोचन सिंह पत्नी नीरज सिंह 50 साल के साथ किसी काम से पॉलिटेक्निक चौराहे आए हुए थे।   पति पत्नी सड़क पार कर रहे थे कि तभी काफी रफ्तार से आ रही ट्रक संख्या यूपी 50 बीटी 2283  की जद में पति-पत्नी आ गए जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।  परिजन ने घायल पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देखकर परिजन निजी चिकित्सालय लेकर चले गए। पत्नी नीरज सिंह की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। सड़क हादसे में हुई मौत को लेकर परिजन और गांव में कोहराम मचा हुआ।