जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सरावां गांव निवासी पूर्व प्रधान श्याम नारायण के 45 वर्षीय पुत्र पवन यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और उनके 5 साथी घायल हो गए। पवन दिल्ली से नई कार लेकर अपने साथियों के साथ घर लौट रहे थे। यह हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह हुईं। घायल धर्मेंद्र कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम चक नारायणपुर थाना बरसठी की हालत गंभीर है उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। इसके अलावा जितेंद्र कुमार, गणेश, रविशंकर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
नई कार से घर आ रहे युवक की मौत, पांच घायल
By -
November 01, 2024