बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले को किया गया गिरफ्तार

Belal Jani
By -

जौनपुर।पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वांछित की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना तेजीबाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 28.04.2025 को नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म करने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 44/2025 धारा 65(2)/351(3) बीएनएस व 5(एम)/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)(5) SC/ST ACT थाना तेजीबाजार के आरोपी/अभियुक्त रामजीत वारी (पुजारी) पुत्र बनारसी लाल निवासी मरगूपुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 70 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर तेजीबाजार चौराहे के 11.40 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष श्री दिव्य प्रकाश सिंह थाना तेजीबाजार,जौनपुर मय हमराह
2.उ0नि0 जय प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी थाना तेजीबाजार, जौनपुर। 
3.का0 अमित कुमार थाना तेजी बाजार, जौनपुर।