जौनपुर।मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में पांच दिन पहले घर से अचानक गायब हुई महिला का मगलवार को गांव के सीवान में शव मिला है। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया।
ताजुद्दीनपुर पूरा फगुई गांव निवासी गंगाराम ने 27 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उनकी 65 वर्षीया पत्नी फूला देवी जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, 24अप्रैल को दोपहर में घर से निकल गई। उनकी बहुत खोजबीन की परन्तु पता नहीं चला है।मामले में पुलिस ने 27 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कर ली।
29 अप्रैल मंगलवार को सुबह ही उक्त गांव की नहर के किनारे पुआल की गजहर के पास उक्त महिला का शव मिला है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही हैं।
मामले में प्रभारी निरीक्षक विनीत राय का कहना है कि महिला की गुमशदगी दर्ज है। मृत्यु के कारण के बारे में लोगों से पूछताछ की गई है।शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।