यात्रा के दौरान गर्भवती महिला की अचानक ब्लेंडिंग होने से हालत बिगड़ी

Belal Jani
By -


जौनपुर। सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान गर्भवती महिला की अधिक ब्लेंडिंग होने से  हालत बिगड़ गई। उसका उपचार जिला महिला अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि शनिवार दोपहर छपरा से चलकर गाजियाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 14007 सद्भावना एक्सप्रेस के वताअनुकूलित कोच संख्या ए सी 1 मे यात्रा के दौरान तहसीन नामक गर्भवती महिला उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी बरहमपुर निकदी गोल चक्कर गाजियाबाद की  तबीयत अधिक ब्लेडिंग होने सेअचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। तभी साथ में यात्रा कर रहे परिजन द्वारा इसकी तुरंत जानकारी लखनऊ कंट्रोलर को दी गई। कंट्रोलर की सूचना पर ऑन ड्यूटी रहे जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के कांस्टेबल  धर्मेंद्र यादव और आरपीएफ के कांस्टेबल मनजीत ने ट्रेन के जौनपुर सिटी स्टेशन पहुंचने के पहले ही 108 नंबर एंबुलेंस के संबंधित कर्मचारियों को जानकारी दी गई। और जैसे ही ट्रेन आकर प्लेटफार्म पर खड़ी हुई तुरंत जवानों ने अस्वस्थ हालत में सीट पर लेटी महिला को बोगी से उतार कर जिला महिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया। यह भी बताया गया कि ट्रेन जैसे वाराणसी से चली महिला की हालात धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई। चिकित्सक ने बताया कि शरीर से खून काफी निकल चुका है। लेकिन अब महिला खतरे से बाहर हैं।