चाइनीज मांझे की धार ने प्राइवेट शिक्षक की गर्दन रेती,मौत परिजन में मचा कोहराम

Belal Jani
By -


प्रशासन ने चाइनीस मांझा को पूरी तरह से प्रतिबंध कर रखा है,लेकिन फिर भी बिक रहा है,जिम्मेदार कौन


जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर गुरुवार सुबह लगभग 8:00  बजे संदीप तिवारी उम्र लगभग 40 साल पुत्र विष्णु दत्त तिवारी  निवासी उमरपुर हरिबंधनपुर अपनी बेटी मन्नत को जो की कक्षा 2 की छात्रा है बाइक से सेंट पैट्रिक स्कूल छोड़कर घर वापस आ रहे। इसी दौरान वह जैसे ही शास्त्री ब्रिज पर पहुंचे। चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए जिससे उनकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। चाइनीज मांझा बंद होने के बाद भी आज भी खुलेआम और धड़ले से शहर में बेचा जा रहा है। जिसके चलते कई लोग घायल हो जाने के साथ जान गवा चुके हैं।अब देखना यह हैं कि प्रशासन इस घटना को लेकर  क्या कार्रवाई करता है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा कर आगे की कार्यवाही करने के लिए जुट गई है।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
बताना यह है कि मकर संक्रांति पर्व काफी नजदीक है और लोग पतंग उड़ाने के लिए धड़ल्ले से चाइनीज मांझा का इस्तेमाल करेंगे।अगर प्रशासन अनदेखी करता है तो ऐसे ही लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे।