सांकेतिक चित्र
मृतक कंचन यादव के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पत्नी को लिया हिरासत में
जौनपुर। वाराणसी सुल्तानपुर एवं वाराणसी फैजाबाद रेलवे प्रखंड स्थित रेलवे कर्मचारी सहित दो लोगों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसे यह खबर परिजनों को मिली मानो एक कोहरा मच गया।
बताया जाता है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव निवासी कंचन यादव उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र मोखई यादव जो रेलवे में कर्मचारी था ड्यूटी के दौरान उसने त्रिलोचन महादेव और खालिसपुर के मध्य सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं मृतक के पिता मोखई यादव ने अपनी बहू सहित चार लोगो पर पुत्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में तहरीर दिया। पुलिस ने प्रियंका यादव पुत्री विजय यादव तथा विजय यादव निवासी नयपुरा थाना बरसठी एवं रमेश यादव तथा योगेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। दूसरी तरफ प्रतापगढ़ जनपद आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद गांव निवासी जितेंद्र कुमार गौतम उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र कांशी राम गौतम शुक्रवार सुबह बाइक से कहीं जाते समय बदलापुर थाना क्षेत्र के बलुआई गांव के पास से गुजर किसी ट्रेन की के सामने कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस ने उसे 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य में पहुंचा यहां पर चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।