जौनपुर।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण थाना मुंगरा बादशाहपुर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज/नायलॉन माँझा के अवैध व्यापार के विरुद्ध संचालित अभियान के दौरान विश्वसनीय सूचना पर मोहल्ला सिपाह व चूड़ी गली साहबगंज में दबिश दी गई। मौके पर 1. मो0 राशिद पुत्र तेगअहमद 2. राजू मंशूरी पुत्र तेगअहमद निवासीगण ग्राम मोहल्ला सिपाह कस्बा मुगराबादशाहपुर थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर 3.अक्षत गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता निवासी चूडी गली साहबगंज कस्बा मुगराबादशाहपुर थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित माँझा बरामद हुआ।
अभियुक्तगण उद्दंडता, अवज्ञा व उत्तेजना का प्रदर्शन करते हुए भीड़ में अराजक स्थिति उत्पन्न करने लगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उक्त तीनों को आज दिनांक 12.12.2025 को लगभग 12:50 बजे धारा 170/126/135 बीएनएसएस में विधिसम्मत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही उपरांत माननीय उपजिलाधिकारी मछलीशहर के समक्ष प्रेषित किया जा रहा है।
*गिरफ्तारी टीम-*
1.उ0नि0 सुनील कुमार यादव
2.हे0का0 राकेश यादव
3.का0 पंकज मिश्र
4.का0 संदीप थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर