शहर कोतवाल ने पतंग की दुकानों को चेक कर,चायनीस मांझे को लेकर हिदायत की

Belal Jani
By -


जौनपुर।पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में शहर कोतवाल विश्वनाथ सिंह द्वारा मय पुलिस बल के साथ दिनांक-14.01.2026 को थाना कोतवाली अन्तर्गत भ्रमण कर समस्त पतंग विक्रेता की दुकानों को चेक किया गया व हिदायत किया गया कि यदि किसी दुकान पर प्रतिबंधित मांझा विक्रय हेतु पाया जाएगा तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा अनाउंस के माध्यम से भी आम जनमानस को अवगत कराया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के साथ-साथ गला बंद व गमछा आदि का उपयोग गले में अवश्य करें। यदि आस पड़ोस में किसी दुकान पर प्रतिबंध मांझा बिकता हुआ मिलता है तो उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को तत्काल उपलब्ध कराये जिससे कि विक्रेता के विरुद्ध विधिक कार्यवाही किया जा सके।