लाइन क्लियर न होने से खेतासराय में रोकी गई गोदान ट्रेन

Belal Jani
By -

लूप लाइन पर खड़ी गोदान को थोड़ी देर बाद यहाँ से गन्तव्य को रवाना किया गया 

जौनपुर।खेतासराय वाराणसी- अयोध्या रेल प्रखंड पर स्थित खेतासराय स्टेशन पर मंगलवार को गोदान एक्सप्रेस 11055  को शाहगंज में लाइन जाम की स्थिति के चलते खेतासराय रेलवे स्टेशन पर कुछ देर तक खड़ी की गई। ट्रेन को प्लेटफार्म संख्या दो के लूप लाइन पर रोका गया था। निर्धारित समय से पहले क्षेत्र में पहुंचने और आगे मार्ग पर लाइन क्लियर न होने के कारण यह स्थिति बनी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोदान एक्सप्रेस दोपहर करीब 1:45 बजे खेतासराय स्टेशन पर पहुंची और लगभग 1:50 बजे यहां से रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों को कुछ देर प्रतीक्षा करनी पड़ी, हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। 
उधर स्टेशन पर गोदान को खड़ी देख ट्रेन के अंदर मुसाफिर स्टेशन पर ही बड़ी संख्या में उतर गए । 
स्टेशन अधीक्षक कंचन भारतीय ने बताया कि शाहगंज रेलवे स्टेशन पर लाइन क्लियर न होने के कारण एहतियातन गोदान एक्सप्रेस ट्रेन को खेतासराय में रोका गया था। जैसे ही लाइन क्लियर हुई, ट्रेन को तत्काल रवाना कर दिया गया। यह एक सामान्य परिचालन प्रक्रिया है । किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हुई।