विवाहित ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या,घर में लाश मिलने से हड़कंप

Belal Jani
By -



जौनपुर। शुक्रवार सुबह बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव ससुराल में एक 28 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थ्तियों में घर के अंदर फांसी लगाकर जीवन को समाप्त कर लिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। ससुराल में युवक की मौत होने की जानकारी पुलिस ने मृतक के भाई को दे दी है।

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय युवक संतोष कुमार सरोज का पैतृक आवास थाना लाइन बाजार क्षेत्र के सीहीपुर में बताया गया है। मृतक संतोष बक्शा क्षेत्र के कौली गांव में  ससुराल में रहता था। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे घर के अंदर रस्सी के सहारे पंखे से लटकती हुई उसकी  लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौत के बाद उसकी पत्नी सीमा ने बताया कि मेरे पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है।घटना के बाद उसको को सीएचसी नौपेड़वां ले जाया गया, यहां पर डॉक्टर ने देखकर मौत की पुष्टि कर दिया।