किशोरी की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत,गांव में पसरा मातम

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर।सिकरारा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में एक किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी लता (14 वर्ष) पुत्री स्वर्गीय अशोक कुमार यादव अपने छोटे भाइयों के साथ घर के बगल स्थित तालाब में नहाने गई थी। बताया जाता है कि तीनों बच्चे रोज की तरह तालाब पर नहाने पहुंचे थे। नहाते समय अचानक लता गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।
घटना के बाद छोटे भाई ने घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से किशोरी को पानी से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस कर्मचारी की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर लाया गया। यहां पर
चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस सव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।