सांकेतिक चित्र
जौनपुर। विषाक्त पदार्थ का सेवन कर महिला समेत दो ने आत्महत्या का प्रयास किया और दोनों की हालत खराब हो गई दोनों का उपचार अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के नथनपुर गांव निवासी उर्मिला देवी उम्र लगभग 30 वर्ष पत्नी अरविंद राजभर शुक्रवार रात्रि परिजन में हुई किसी बात को लेकर कहा सुनी के चलते सिंदूर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया और उसकी हालत खराब होने लगी। हलाकि जब परिजन को जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए। दूसरी तरफ पड़ोसी जनपद आजमगढ़ थाना क्षेत्र के पंगा गांव निवासी आदित्य सिंह उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र दिलीप सिंह ने किसी करण के चलते शनिवार तीसरे पहर सल्फास खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजन को जानकारी हुई तो उसे सीधे लेकर जौनपुर जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती करवाए। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखकर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।