जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के भटपूरा भकड़ी गांव में शुक्रवार की रात में अज्ञात कारणों के चलते एक छप्पर में आग लगने से छप्पर में रखी गुमटी और बाकि अन्य सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के मामले में गुमटी के मालिक महंथराज ने बताया कि इसी गुमटी के सहारे उनकी दाल रोटी चलती है। आगे उन्होने बताया कि छप्पर में दो छोटे गैस सिलेंडर भी रखे होने के कारण ग्रामीण आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाये। आग लगने के कारण महंथराज का काफी नुकसान हो गया है। भीषण आग लगने से आसपास के लोगों ने दौड़ कर आग को आधे से ज्यादा बुझा दिया। जब फायर ब्रिगेड टीम पहुंची तो उन्होंने आग पर पूरी तरह बुझाया। फिल्हाल आग लगने का सही कारण पता नहीं चल सका है। हालांकि लोगों को यह लग रहा कि सिलेंडर फटने से ही आग लगी होगी ।