पुलिस ने परीक्षार्थी के स्थान पर, परीक्षा देने वाले को दबोचा

Belal Jani
By -


जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  प्र0नि0 मछलीशहर के नेतृत्व में उ0नि0 सुरेन्द्र यादव मय हमराह का0 रमेश कुमार द्वारा कल दिनांक 23.02.2025 को परीक्षा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में नरेन्द्र बहादुर इण्टर कॉलेज घघरिया में मौजूद थे कि केन्द्र व्यवस्थापक  प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि साहस यादव पुत्र शेषमणि यादव निवासी ग्राम डगरियांव पोस्ट डमरुआ थाना सिकरारा जनपद जौनपुर द्वारा मनीष यादव नामक परीक्षार्थी के स्थान पर अवैध तरीके से परीक्षा दे रहा है। केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा सुपुर्द किये जाने पर नियमानुसार समय 17.30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। जिसे आज दिनांक 24.02.2026 को नियमानुसार कार्यवाही के उपरान्त पुलिस अभिरक्षा में मा0 न्यायालय जौनपुर भेज दिया गया।