पत्नी से हुई कहासुनी के बाद युवक ने, फांसी लगाकर दी जान

Belal Jani
By -



जौनपुर।शाहगंज कोतवाली क्षेत्र नगर के नई आबादी मोहल्ला के डाक बंगला रोड स्थित चौहान बस्ती निवासी युवक ने पत्नी से मामूली कहासुनी को लेकर फांसी लगा ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि उक्त मोहल्ला निवासी संदीप चौहान (35) पुत्र वीरेंद्र चौहान  शराब के नशे का आदी था, जिसके चलते पूर्व में उसकी हालत काफी खराब हो गई थी। जिसके ईलाज से परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था। इसी बात को लेकर मंगलवार की सुबह शराब पीकर घर लौटे युवक से पत्नी की कहासुनी हो गई। बताते हैं कि इसी बात से नाराज युवक कमरे में पहुंचकर रस्सी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे झूलकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच में जुटी रही।