सांकेतिक चित्र
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सरायपोख्ता पुलिस चौकी अंतर्गत मोहल्ला पालीटेक्निक चौराहे पर दलित वर्ग के दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना सोमवार लगभग 7 शाम की है। मामूली विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दर्जन भर की संख्या में जुट कर लाठी डंडे से मारकर एक पक्ष की मीरा देवी पत्नी दीपक कुमार शिवा पुत्र दीपक को पीटकर घायल कर दिया।
इसी घटना में सोहनी देवी 65 वर्ष पत्नी स्वर्गीय केसर और उनका पुत्र गोविंद छोटा पुत्र बेबो रिश्तेदारी में आयी जय श्री देवी पत्नी अमरदीप समेत कई लोग घायल हो गए। इस घटना के समय आसपास भगदड़ सी मच गयी। कुछ देर के लिए दुकाने धड़ाधड़ बंद हो गई। काफी देर तक अफरातफरी मची रही। कुछ समय पश्चात सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेज कर उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण कराया। और मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।