जौनपुर।पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने कई थानेदारों को इधर उधर करने के साथ शहर कोतवाली की जिम्मेदारी विश्वनाथ प्रताप सिंह को सौंपी है।श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सोमवार को कोतवाली पहुंच कर कार्य भार ग्रहण करने के पश्चात सहयोगी जवानों से परिचित हुए। इससे पहले जफराबाद थानाध्यक्ष रहे। श्री सिंह मऊ जनपद के रानीपुर के रहने वाले हैं। तथा वाराणसी में रहकर उन्होंने शिक्षा दीक्षा हासिल की है। कुछ वर्ष पूर्व वह नेवढ़िया थानाध्यक्ष रह चुके हैं। स्थानांतरण होने के चलते सोनभद्र जनपद चले गए।2013 में वह पुलिस विभाग में आए।उनके पिताजी आर्मी में थे और बड़े भाई चिकित्सक हैं।
विश्वनाथ प्रताप सिंह बनाए गए शहर कोतवाल
By -
August 18, 2025