जौनपुर। थाना मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र स्थित जौनपुर -रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंचौरा बाजार के पास सोमवार दोपहर स्कॉर्पियो और मारुति अल्टो की आमने-सामने की हुई टक्कर में दोनो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर नजदीकी अस्पताल सतहरिया में दोनों को ले जाकर भर्ती करवाया।
स्कार्पियो चालक मनोज सिंह (50) अपने घर प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान राजेश गुप्ता निवासी वाराणसी (45)अपने घर अल्टो कार से जा रहे थे। ऊंचौरा बाजार में जंघई तिराहे के पास दोनों गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनो गाड़ी चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए।