जौनपुर।थाना पवांरा स्थानीय क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने एक युवक के ऊपर मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया और छानबीन में जुट गयी है।
पवांरा थाना क्षेत्र की एक किशोरी का आरोप है कि एक युवक उसे और परिजनों को लगातार मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेज रहा है।मना करने पर वह गंदी-गंदी गाली दे रहा है।मोबाइल पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। मेरे नाम की सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अन्य लोगों से अश्लील बातें करता है। और गंदे गंदे वीडियो लगातार भेज रहा है। पुलिस ने मिले प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।