जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के कोटिगांव में ईट भट्ठा के सामने अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साथी चालकों से उसकी पहचान कराई। शौच के लिए जाते समय सड़क पार करने में अज्ञात वाहन की दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई है।
बताया जाता है कि ट्रक ड्राइवर कोटीगांव स्थित शारदा होटल के सामने ट्रक को सोमवार की भोर में खड़ी करके विपरीत दिशा में मिर्जापुर जौनपुर हाईवे पार करके शौच के लिया जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी की हाईवे पर दर्दनाक मौत हो गई। थोड़ी देर में सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों ने सड़क पर खून से लतपथ शव देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दिया। होटल पर खड़ी कई ट्रक चालक मौके पर पहुंचे तो उसकी पहचान प्रभु नारायण यादव पुत्र शिवशंकर यादव उम्र करीब 42 वर्ष ग्राम मीरपुर देवकली थाना केराकत के रूप में किया। सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पारिवारीजन को सूचना दिये। और शव को कब्जे में लेकर पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।