जौनपुर।थाना खुटहन क्षेत्र के जगजीवन पट्टी गांव में शनिवार की रात बंद पड़े एक घर का ताला चटकाकर चोर पच्चीस हजार नकदी व लगभग पौने तीन लाख के गहने को पार कर दिया। घटना की जानकारी दूसरे दिन दोपहर में होने पर गृहस्वामिनी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
उक्त निवासी ऊषा देवी पत्नी स्व अनिल तिवारी शनिवार की सुबह अपनी बहन से मिलने वाराणसी गयी थी। दूसरे दिन रविवार की दोपहर वापस घर पहुंची तो मुख दरवाजे पर लगा ताला गायब दिखा। वह भागकर अंदर पहुंची तो घर के अंदर सामानों को बिखरा देखकर अवाक रह गई। उनके कमरे का ताला भी गायब था। भीतर रखा बाक्स खुला पड़ा था। उसमें रखा 25 हजार नकदी व सोने की चेन,चार अंगूठी,कान का बाला एक जोड़ी,चांदी का पायल पांच जोड़ी व मीना दस जोड़ी गायब था। आस पास तलाश के बाद भी जब कुछ नहीं मिला तो उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।