शराब के ठेके पर मारपीट हुई पैसे के लेनदेन में,तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Belal Jani
By -

जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार में बुधवार की शाम दबंगों ने मई गांव के युवक की जमकर पिटाई कर दी। घायल का निजी अस्पताल मे इलाज चल रहा है। पुलिस  एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

उक्त  गांव निवासी राहुल सिंह उर्फ बब्बू ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बीती रात लगभग 8 बजे देवकली बजार स्थित देशी शराब ठेके पर पैसे के लेन देन को लेकर बादल चौहान व दो अज्ञात लोगों ने गाली देते हुए लात घूसो व लाठी डंडा से हमें मारने पीटने लगे जिसके चलते सिर, पैर व हांथ में काफी गंभीर चोटे आयी है।पुलिस मामले में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल में जुट गई है।