सास ने पड़ोसी युवक के साथ बहू को जेवर समेत भाग जाने का लगाया आरोप

Belal Jani
By -

जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के बम्मवन गांव की एक महिला सास ने अपनी बहू पर पड़ोसी के युवक के साथ जेवर समेत भाग जाने का आरोप लगाते हुए मामले की कोतवाली में तहरीर दी है। 

उक्त गाँव की रहने वाली एक महिला सास ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मेरी बहु का संबंध पड़ोस के एक युवक के साथ कई माह से चल रहा है, मना करने पर भी वह नहीं मानती है और हम से उल्टा विवाद करती है। महिला सास ने यह भी आरोप लगाया है कि बुधवार देर रात बहु पड़ोसी युवक के साथ घर के सारे गहने चुरा कर फरार हो गई है। सुबह जब नींद खुली तो बहु घर में नहीं थी ना ही पड़ोस का युवक ही अपने घर पर है। महिला सास ने बहु के मायके को घटना की  सूचना दे दिया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। महिला रात से अपने घर में नहीं है, जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में अब यह देखना है कि पुलिस जांच पड़ताल में सास का कथन सही है या बहू पर बेवजह आरोप ही लगाय जा रहा हैं। यह तो बहू के सामने आने पर ही मामला स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर सच कौन बोल रहा है