जौनपुर।सुजानगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव मे बुधवार रात संदिग्ध अवस्था में बिस्तर पर चढ़ कर सांप के काटने से एक 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार आदर्श यादव (17 वर्ष) पुत्र सत्य नारायण यादव पप्पू, को रात में बिस्तर पर सोते समय सांप ने पैर में काट लिया। सुबह होते परिजन जब उसे उठाने के लिए गए तो देखा पैर से खून निकल रहा है।परिजन उसे तुरंत प्राथमिक इलाज के लिए लेकर किसी प्राइवेट अस्पताल ले कर गए। पर वहां राहत न मिलने के कारण परिजन जिला अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टर ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया।