जौनपुर।जंघई क्षेत्र के सेमरी भोगीपुर गांव मे कुछ मनबढ़ो ने गरीब व्यक्ति द्वारा खोली गई छप्पर नुमा दुकान में भी आग लगा दी गई। जिसके कारण दुकान में रखा हुआ हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है।
बताते हैं कि उक्त गांव निवासी राजेश कुमार व राकेश कुमार की गांव से थोड़ी दूर आवास के दक्षिण किनारे छप्पर नुमा दुकान बनाकर चाय पान व नाश्ता की दुकान हैं। दुकान से उसके परिवार का जीविकोपार्जन होता हैं। हर दिन की तरह बुधवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। आरोप है कि देर रात में गांव के ही कुछ मनबढ़ो ने छप्पर नुमा दुकान में आग लगा दिया। जब आग लगाने के कुछ समय बाद धू धू कर छप्पर नुमा दुकान जलने लगी तो। आग की लपटें उठती देख पास-पड़ोस के लोग जाग गए और गुहार लगाते हुए शोर मचाया तो लोग दौड़कर जब तक वहां पहुंचे तब तक छप्पर व उसके नीचे रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने सबसे पहले घटना की जानकारी डायल 112 को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए पिड़ित को थाने भेज दिया। गुरुवार की सुबह पीड़ित ने जंघई चौकी पर पहुच तहरीर दिया हैं। पीड़ित का यह कहना है कि किसी ने रंजिशन छप्पर में आग लगा दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।