जौनपुर।दीवानी न्यायालय परिसर में
गुटका लेने से मना करने की बात से नाराज़ हो कर विचाराधीन बंदीयो ने अपशब्द कहते हुए सुरक्षा में लगे दीवान से किया मारपीट।
पुलिस ने जख्मी दीवान का उपचार एवं चिकित्सकी परीक्षण करवाने के बाद बंदियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कारवाई करने में जुट गई।
सूत्र के मुताबिक चंदौली जनपद धानापुर थाना क्षेत्र के गददोचक गांव निवासी अजय कुमार यादव उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र राम किशुन यादव दीवान के पद पर कार्यरत रहकर दीवानी न्यायालय में कारागार से आए बंदीयो की सुरक्षा में तैनात है।बुधवार दोपहर कारागार से मंगेश यादव पुत्र संग्राम यादव, महेश सोनकर पुत्र भोला सोनकर, अनुज यादव पुत्र कृपा शंकर यादव, इमरान उर्फ नाटे पुत्र मुनव्वर चारों विचाराधीन बंदीयो को दिवान अजय कुमार के अलावा तीन साथी जवान सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद। वापस लाकब में पहुंचाने को लेकर आ रहे थे। इसी दौरान चारों बंदियों ने गुटखा खरीदने की बात कही तो दीवान अजय कुमार ने मना कर दिया। इसी बात से आक्रोशित होकर चारों अपशब्द कहने के साथ ही गिरेबान पड़कर मारपीट करने लगे हालांकि साथी जवानों ने बीच बचाव किया। तब जाकर मामला शांत हुआ इसके बाद दिवानअजय कुमार यादव ने लाइन बाजार थाना पहुंचकर घटना से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज कर उपचार और चिकित्सकी परीक्षण करवाने के बाद चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।