पति - पत्नी ने दुनिया को एक साथ कहा अलविदा, परिजन में मचा कोहराम

Belal Jani
By -

जौनपुर। शहर थाना कोतवाली क्षेत्र के पालीटेक्निक चौराहा के पास सड़क हादसे में पति-पत्नी  की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार बक्सा थाना क्षेत्र के वीरभानपुर निवासी श्री प्रकाश सिंह पुत्र स्वर्गीय रामलोचन सिंह पत्नी नीरज सिंह 50 साल के साथ किसी काम से बुधवार को पॉलिटेक्निक चौराहे पर आए हुए थे। इसी दौरान पति पत्नी सड़क पार कर रहे थे। और काफी रफ्तार से आ रही ट्रक संख्या यूपी 50 बीटी 2283  की जद में आ गए जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन  घायल पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराए जहां हालत गंभीर देखकर परिजन निजी चिकित्सालय लेकर चले गए। हालांकि उपचार के दौरान कुछ घंटे बाद पति की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पंचनामाभर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।हादसे में हुई मौत को लेकर परिजन और गांव के  लोगों में कोहराम मचा हुआ।