शॉर्ट सर्किट से चप्पल जूता के गोदाम मे लगी भीषण आग

Belal Jani
By -

जौनपुर।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर दक्षिणी में बुधवार की रात जूते चप्पल के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया ।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पहुंचे और चार गाड़ियों के साथ आग बुझाने में जुटे हुए है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। गोदाम मालिक अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि उनकी दुकान कचहरी रोड पर है और यहां पर जूते चप्पल व अन्य सामानों का गोदाम बना रखा है। इसमें लगभग 50 लाख से ऊपर का माल रखा हुआ था जो आग की भेंट चढ़ गया है। फिलहाल मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान आग बुझाने में जुटे हुए हैं।