संदिग्ध अवस्था में सिर में लगी चोट के कारण वृद्ध महिला की हुई मौत

Belal Jani
By -

जौनपुर।खेतासराय थाना क्षेत्र के सैद गोरारी गांव में बुधवार को एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। परिजनों के किसी कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। उक्त गांव निवासी 60 वर्षीय बदरुन्निसा पत्नी शमशाद की सिर में चोट लगने के कारण परिवार वाले नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। जौनपुर ले जाते समय वृद्ध महिला की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। चर्चा उठी कि पति पत्नी के विवाद के दौरान पति के धक्का दे देने से महिला गिर गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई। वृद्धा की मौत हो जाने पर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजन कोई कानूनी कार्रवाई न करने की सिफारिश करने लगे। कानूनी कार्रवाई के पचड़े में फंसने की डर से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।