अनुराग हत्याकांड के एक वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Belal Jani
By -

जौनपुर ।पुलिस ने अनुराग हत्याकांड के आरोपी लालता यादव पुत्र स्व0 फेरू यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर को आजमगढ बार्डर गोड़हरा पुल के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त लालता यादव की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त हथियार बरामद किया है। और विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 30.10.2024 को समय 07.15 बजे सुबह ग्राम कबीरूद्दीनपुर मे पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर अनुराग उर्फ छोटू यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी ग्राम कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर को अभियुक्तगण 1. रमेश पुत्र लालता 2.शशांक पुत्र राज कुमार 3. सूरज पुत्र लालमोहन 4. लालता पुत्र स्व0 फेरू 5. लालमोहन पुत्र स्व0 फेरू निवासीगण कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर द्वारा जान से मारने की नियत से एक राय होकर हाथ में तलवार, लाठी डन्डा व अन्य धारदार हथियार से लैस होकर ललकारते हुये अनुराग उर्फ छोटू उपरोक्त का रमेश उपरोक्त द्वारा तलवार से गर्दन काट दिये, जिससे मौके पर ही अनुराग की मृत्यु हो गई थी तथा अभियुक्त राजेश यादव पुत्र लालता यादव द्वारा कहा गया इसके परिवार का कोई सदस्य बचना नही चाहिए, उक्त घटना के पश्चात वादी मुकदमा श्री रामजस यादव पुत्र लालजी यादव  थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 250/2024 धारा 3,191(3),131,103(2),61(2)(a) BNS व 7CLA Act बनाम उपरोक्त के पंजीकृत कराया गया था 
पंजीकृत अभियो
मु0अ0सं0 250/2024 धारा 3,191(3),131,103(2),61(2)(a) BNS व 7 CLA Act  व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
बरामदगी एक तलवार (आलाकत्ल), दो तलवार मय रेक्सीन की म्यान, 01 टांगा, 2 गंडासा, 01 चापड़ मय फाइबर म्यान, 02 हसिया बरामद हुआ