जौनपुर। बक्सा थाना अंतर्गत दरबानीपुर गांव निवासी ईटीवी भारत उर्दू चैनल के पत्रकार अजवद कासमी की माता का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार की रात लगभग 62 वर्ष कि उम्र में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान निधन हो गया। जैसे यह खबर आस-पास रिश्तेदार एवं उनके शुभचिंतकों को हुई उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। बुधवार असर की नमाज के बाद उन्हें आबाई कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया और दुआ ए मगफिरत की गई।इससे पूर्व जनाजे की नमाज मौलाना तौकीर अहमद कासमी ने अदा करवाई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे लोगों में जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर सैफ हुसैन खान, डॉक्टर अजहर जाफरी, डॉक्टर मोहम्मद फैज, डॉक्टर मोहम्मद फहीम, डॉक्टर मोईन, काजी मोहम्मद फैज, डॉक्टर अर्शी, जाबिर महबूब,जाफराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि सरफराज खान, ताहिर हुसैन शेखू, मोहम्मद खालिद एडवोकेट, मौलाना अनवर कासमी, डॉ शकील, मजहर असिफ, अनवर उल हक गुड्डू, सद्दाम हुसैन, मुन्ना राजा, फिदा हुसैन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद कादिर, अजीज फरीदी, कमालुद्दीन अंसारी, पूर्व सभासद मोहम्मद सरफराज अंसारी, अबुजर शेख, पत्रकार हसनैन कमर दीपू, मोहम्मद बिलाल जानी, मोहम्मद उस्मान, आमिर अब्बास, मोहम्मद अब्बास, अबुल खैर, माजिद अंसारी, अनिल गौतम, इमरान अब्बास, आदि रहे।
पत्रकार अजवद कासमी की माता का हुआ निधन, किया गया सुपुर्द ए खाक
By -
October 31, 2024