पटाखा दागने पर मनबढ़ो ने युवक को पीटा

Belal Jani
By -

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के इंग्लिश बेलौना कला गांव में पटाखा जलाने को लेकर एक युवक को मनबढ़ो ने मारपीट कर घायल कर दिया है। ज्ञात हो कि इसी गांव निवासी शुभम चौहान पुत्र रामू चौहान अपने घर के बाहर सड़क किनारे पटाखा दगा रहा था तभी गांव के लवकुश चौहान पुत्र साहब लाल आकर खड़े हो गये जिसे शिवम दूर हटने के लिए कहा तो लवकुश न हटकर वही खड़ा हो गया। जिससे पटाखे की चिंगारी उस तक जाने से विवाद बढ़ गया। विवाद बढने पर लौकुश के भाई शिवम् चौहान और उसके अन्य साथियों ने आरोप है कि गुरूवार की सुबह करीब शुभम को सड़क पर बुला कर मारा पीटा और धमकी भी दिया। मारने वाले में बाहरी भी बताए जा रहे जो मुंह को कपड़े से ढक कर आए थे। पिता रामू चौहान ने आरोप लगाते हुए बताया कि मनबढ़ो ने धमकी देते हुए कहा है कि जैसे निगोह में 180 रुपए के लिए घटना हुआ था वैसे ही लड़के को गायब कर मारने की धमकी दी है जिससे घबराए परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।