मामला सरायख्वाजा क्षेत्र के लपरी गांव स्थित रामलीला मैदान के पास का है
जौनपुर।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव में बुधवार शाम जमीन के अंदर दबाई गई लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश का हांथ बाहर निकला देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।पुलिस ने शव को ज़मीन से निकलवा कर शिनाख्त करवाने में जुटने के साथ नियमानुसार लाश को मोर्चरी में रखवा दिया है।
सूत्रों के मुताबिक उक्त गांव स्थित रामलीला मैदान के समीप बुधवार शाम पशु चरवाहा अपनी भैंसों को चरा रहा था.इसी दौरान उसे जमीन में दबा हुआ किसी मनुष्य का हांथ बाहर दिखाई पड़ा चरवाहों ने पास जाकर देखा तो पता चला कि किसी शव जमीन के अंदर दबाया गया है। थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी चिंगारी की आग की तरह चारों तरफ फैल गई और सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ज़मीन खुदवा कर लाश को बाहर निकलवाया जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लेकर मोर्चरी हाउस में रखवाया कर लाश की शिनाख्त के लिए जानकारी एकत्रित की जा रही है।