जौनपुर। टीटीई के डर से यात्रा के दौरान युवक ट्रेन से कूद पड़ा जि
सके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
पीड़ित के मुताबिक सोनभद्र जनपद निवासी सुकरूत थाना क्षेत्र के मिठवा गांव निवासी बाबू उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र नंदलाल अहमदाबाद से दानापुर के मध्य चलने वाली ट्रेन नंबर 09417 पर सवार होकर वाराणसी के लिए चला मंगलवार दोपहर ट्रेन जैसे ही जाफराबाद पहुंच रही थी। उसी समय बोगी में टिकट चेक करने पहुंचे टीटीई ने उससे टिकट मांगा टिकट न रहने की सूरत में टीटीई ने जाने क्या उससे भय दिखाया कि वह घबरा कर चलती ट्रेन से नीचे कूद पड़ा। नतीजतन वह गंभीर रूप से घायल होकर जफराबाद रेलवे स्टेशन के निकट पड़ा रहा। सूचना पर आरपीएफ जवान पहुंचे और उसे 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारियों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाया और घायल युवक के परिजन को सूचना दे दी । ट्रेन से कूदा युवक अब भी मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रहा है।