जौनपुर। जनपद के अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेन की चपेट में आ जाने से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौनपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक रेलवे लाइन पर सोमवार रात लगभग 10:30 बजे अज्ञात व्यक्ति की लाश ट्रेन से कटी अवस्था में जीआरपी ने बरामद किया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जीआरपी को सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर 1 एक के रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है उसकी लाश ट्रेन से कटी पड़ी हुई पड़ी है। मौके पर पहुंची जीआरपी ने लाश को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड पर नाम सतीश चंद्र राय उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र कल्पनात राय दी 6 सुरेश तारे चाल कुंडलीन नगर भादो भिवंडी ठाणे महाराष्ट्र लिखा हुआ है।वैसे इस बात की पूरी पुष्टि अभी नहीं हुई है। दूसरी तरफ बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव निवासी अशोक कुमार पांडेय की उम्र लगभग 45 वर्षीय पत्नी संजीव पांडेय की लाश मंगलवार तड़के लगभग 5:00 बजे श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास देखी गई। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने को कब्जे में लेकर पंचनामा वह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के संबंध में बताया गया है कि वह काफी दिनों से मानसिक रूप से ठीक नहीं थी जिसका इलाज चल रहा।
ट्रेन की चपेट में आकर दो की हुई मौत
By -
October 29, 2024