अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्ध की मौत

Belal Jani
By -


जौनपुर। गोरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंदरिया बाग चौराहे के पास किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पड़ोसी जनपद आजमगढ़ वर्धा थाना क्षेत्र के ठेकावा गांव निवासी सिंधु उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल शनिवार सुबह जौनपुर किसी रिश्तेदार को प्राइवेट नर्सिंग होम में देखने के लिए आ रहे थे ।इसी दौरान गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंदरिया बाग चौराहा के पास किसी अज्ञात वाहन की वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा अरविंद उसे मामूली खरोचे आई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई।