अनियंत्रित हो कर स्कार्पियो खाई में पलटी, किशोरी जखमी

Belal Jani
By -


जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव के समीप शनिवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो किशोरी को बचाने के चक्कर में पेड़ को रौदते हुए सड़क के किनारे खाई में जा पलटी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल जुट गई। विदित हो कि शगुन पाण्डेय पुत्री शैलेन्द्र पांडेय 11वर्ष गाय के बछड़े को पकड़ने जैसे ही सड़क के किनारे पहुंची तभी केराकत से जौनपुर की तरफ तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आ गई जब तक वह कुछ समझ पाती स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर किशोरी के पैर को रौंदते हुए सड़क के किनारे खाई में जा पलटी। स्कॉर्पियो को खाई में पलटते देख आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा होकर स्कार्पियों में स्वाट सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि स्कॉर्पियो चालक समेत सवार लोगों को हल्की चोटें आई है। घायल सभी लोग ऑटो पकड़कर उपचार के लिए निजी अस्पताल चले गए। वहीं किशोटी की हालत नाजुक देख परिजन उपचार के लिए जौनपुट के निजी अस्पताल में ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।