गर्म तेल और आग से दो झलसे

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर गर्म तेल और आग से दो झुलस गए दोनों का उपचार जिला इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के पूरा गंभीरपुर गांव निवासी कल्लू यादव की 17 वर्षीय पुत्री ड्यूटी यादव मंगलवार रसोई घर में भोजन पकाने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म किया जा रहा था।  असावधानी वश उसी पर गिर के वह झुलस गई। परिजनों ने घरेलू उपचार के पश्चात जौनपुर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार करवा रहे थे। हालत में सुधार न होने के कारण गुरुवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए। दूसरी तरफ सरपतहा थाना क्षेत्र के सारी गांव निवासी गीता देवी 47 वर्ष पत्नी राम जी शर्मा आग जलाकर शरीर सेक रही थी। इसी दौरान असावधानी वर्ष इस पर गिरकर झुलस गई परिजन उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए