सांकेतिक चित्र
जौनपुर। विषाक्त का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने में युवक की हालत खराब हो गई। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद मोहल्ला निवासी सरवन गौतम उम्र लगभग 34 वर्ष पुत्र प्यारेलाल गौतम गुरुवार दोपहर परिजनों की किसी बात से नाराज और नशे में रहने कारण उसने विषाक्त का सेवन कर जान देने का प्रयास किया और हालात उसकी गंभीर हो गई। हालांकि जब परिजन को जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए।