संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान,दहेज हत्या का आरोप

Belal Jani
By -

मृतका (फाइल फोटो)
जौनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला ने गुरुवार दोपहर बंद कमरें के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। ससुराल वालों ने तत्काल दरवाजा खोल कर महिला को उपचार के लिये किसी प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने देखकर मृत घोषित कर दिया। प्रियंका का शव ससुराल वालों ने घटनास्थल पर लाकर रख दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बक्शा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस की सूचना पर सीओ सदर और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका प्रियंका देवी के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतका प्रियंका देवी की उम्र लगभग 24 वर्ष थी। मायका आलापुर कृष्णापड़ कोतवाली मछलीशहर जौनपुर में है।विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पहले बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी हितेश गौतम पुत्र सन्तोष गौतम के साथ हुआ था। थाना कार्यवाहक प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। घटनास्थल पर शान्ति व्यवस्था कायम है।