मस्जिद के शौचालय का दरवाजा तोड़े जाने से आक्रोश

Belal Jani
By -


जौनपुर।खुटहन थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव में स्थित मस्जिद के शौचालय का दरवाजा बुधवार की रात अज्ञात अराजकतत्वों द्वारा तोड़ दिया गया। जिसे सुबह देखते ही एक धर्म विशेष के लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी किया। मस्जिद के हाफिज ने थाने में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ तहरीर दिया है। आरोप लगाया कि कुछ शरारती तत्वों के द्वारा धार्मिक शौहार्द बिगाड़ने के लिए अक्सर मस्जिद में तोड़फोड़ की हरकतें की जा रही है। पुलिस के द्वारा जांच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।