मिशन शक्ति केंद्र द्वारा दो परिवार के बीच समझौता कराकर बिखरने से बचाया गया

Belal Jani
By -
जौनपुर। गुरुवार 11.12.2025 को आवेदक शमशेर पुत्र अताउल्लाह, निवासी ग्राम हरसिंहपुर, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर तथा विपक्षी शाहजहाँ बानो पुत्री मो० सहीम, निवासी मोमिनपुर, थाना भदोही, जनपद भदोही के मध्य विदाई के संबंध में प्राप्त प्रार्थना-पत्र पर आवश्यक कार्रवाई की गई।
प्रार्थना-पत्र के संदर्भ में उभय पक्ष को मिशन शक्ति केंद्र, महिला थाना पर उपस्थित होने हेतु अवगत कराया गया। दोनों पक्षों की उपस्थिति में उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनी गईं तथा मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने हेतु समझाया-बुझाया गया
सम्यक वार्ता एवं परामर्श के पश्चात उभय पक्ष आपसी सहमति से सुलह-समझौता करने हेतु तैयार हो गए। तभी नियमानुसार विदाई की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।इसी प्रकार आवेदिका खालिदा बानो पुत्री बक़रीदन अली, निवासी लखमीपुर छेड़िया, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी द्वारा विपक्षी शकील अली पुत्र शमशेर अली, निवासी इमलो, थाना जफराबाद, जनपद जौनपुर के विरुद्ध शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, मारने-पीटने तथा घर से निकाल देने के संबंध में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया।

दोनों पक्ष निर्धारित समय पर उपस्थित हुए, जिनकी बातें गम्भीरता पूर्वक सुनी गईं तथा प्रकरण के समाधान हेतु आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। जिस पर उभय पक्ष आपसी सहमति से सुलह-समझौता करने के लिए तैयार हो गए। तभी नियमानुसार विदाई की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।