जौनपुर।जंघई रेलवे क्रॉसिंग संख्या 51 बी पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के लिए आरीवाल लादकर ले जा रहे टैक्टर का अचानक ट्राली का हुक टुटने से टैक्टर बीच क्रॉसिंग बीच ट्रैक पर फस गया। जब तक टैक्टर को हटाया जाता तब तक आधा घंटा से ज्यादा समय बीत गया ।इस दौरान दो ट्रेने जगह जगह खड़ी रही।
मछलीशहर की तरफ से एनएच के फ्लाईओवर निर्माण के लिए पत्थर का आरीवाल लादकर एक टैक्टर ट्रैक क्रास कर रहा था। इसी दौरान फाटक 51बी पर 4 बजकर 14 मिनट पर पहुंचा और बीच फाटक पर रास्ता काफी खराब है ट्राली का हुक टूटने से टैक्टर बीच ट्रैक पर खडा हो गया। जिसके कारण रेलवे रुट पुरी तरह बाधित हो गया फल स्वरुप सरायकं सराय रेलवे स्टेशन से निकल चुकी 22467 वाराणसी इन्दौर एक्सप्रेस को होम सिग्नल पर रोकना पड़ा । वही वाराणसी की तरफ जा रही मालगाड़ी को जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रोकना पडा । सूचना मिलने पर आरपीएफ जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच कर किसी तरह टैक्टर को आधे घंटे बाद रेलवे लाइस हटाया जा सका तब तक वाराणसी इन्दौर एक्सप्रेस 24 मिनट और मालगाड़ी 10 मिनट खड़ी रही।