सीसीटीवी फुटेज की मदद से, नकली नोटों की गड्डी के साथ तीन गिरफ्तार

Belal Jani
By -




जौनपुर।खेतासराय थाना पुलिस ने बुधवार को टप्पेबाजी के संगठित गिरोह पर  शिकंजा कसते हुए तीन शातिर अपराधियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कागज व गत्ते से तैयार कथित नोटों की गड्डी और गहने बेचकर जुटाई गई पांच हजार नकदी रकम बरामद कर घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव और डिप्टी एसपी शाहगंज अजीत सिंह चौहान की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना पर रेलवे स्टेशन खेतासराय के पीछे आईडियल स्कूल के पास से तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबिंद कुमार यादव, विमल कुमार और मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो आजमगढ़ जनपद के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में मो. तारिक अंसारी, अनिल कुमार पाठक, सतेंद्र यादव, वीरेंद्र प्रसाद, ब्रजेश मिश्रा, न्यायाधीश वर्मा और आशुतोष तिवारी की सक्रिय भूमिका रही।